Uttarakhand: पहाड़ी लड़के से हुआ गोरी मेम को प्यार, सनातन धर्म को अपना लिए सात फेरे
विदेशों में बसने वाले लोगों को आज भी भारतीय संस्कृति, हिंदू रीति रिवाज एवं परम्पराएं अपनी ओर आकर्षित करती रहती है।

जहां एक और आज हम अपनी पुरातन भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की और आकर्षित हो रहे हैं वहीं विदेशों में बसने वाले लोगों को आज भी भारतीय संस्कृति, हिंदू रीति रिवाज एवं परम्पराएं अपनी और आकर्षित करती रहती है। जिस कारण विश्व के कई देशों के लोग भारत की यात्रा कर यहां की संस्कृति को अपनाने का फैसला लेते रहते हैं। अमेरिका की एक डाक्टर भारतीय संस्कृति (Indian culture) से काफी प्रभावित हुई। उसने उत्तराखंड के एक युवक को अपना जीवनसाथी बना लिया।
बता दें कि टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी जहां पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी हुई है वहीं अमेरिकन युवती द्वारा पहाड़ी युवक से शादी करने की बात सुनकर पहाड़ के वाशिंदे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शादी के बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। बताया गया है कि विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। वहीं पर दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी अलेल सिंह रावत का पुत्र विकास रावत अमेरिका के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि वहीं उसकी मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात कही तो दोनों के घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से दोनों की शादी 16 नवंबर को हुई।
फ्रेंचस्का बीते 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई , बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची। जिसके बाद बीते 16 नवंबर को दोनों की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। बता दें कि शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। इस शादी के बारे में विकास के पिता अलेल सिंह रावत का कहना है कि उनकी बहू फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित हैं इसी कारण उन्होंने विकास को उससे शादी की अनुमति दे दी।
पांच साल से जानते एक दूसरे को
फ्रेंचस्का ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। इस दौरान उसे भारतीय संस्कृति बहुत पंसद आई। इसलिए उसने विकास को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए अमेरिका से आकर यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।