राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 9वा दिन : विनेश फोगट, मुक्केबाजों और टीटी सितारों पर सभी की निगाहें
सभी की निगाहें विनेश फोगट, अमित पंघाल और निकहत ज़रीन पर होंगी जो आज एक्शन में दिखेंगे।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन एकल क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे। अचंता शरथ कमल और मनिका बत्रा जैसे स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी भी एक्शन में होंगे। स्क्वैश में भी, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल खेलते नज़र आएंगे ।
जाने बर्मिंघम से चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दिन 9वे दिन का schedule
CWG 2022: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारत की पुरुष हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। मैच IST 10:30 PM पर शुरू होने वाला है।
क्रिकेट: भारत का लक्ष्य फाइनल में प्रवेश करना होगा
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा
बॉक्सिंग : छह सेमीफाइनल आज
महिलाओं का न्यूनतम वजन (45-48 किग्रा) सेमीफ़ाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुष फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल दोपहर 3:30 बजे
महिला लाइट फ्लाईवेट (48 किग्रा-50 किग्रा) सेमीफ़ाइनल: निकहत ज़रीन शाम 7:15 बजे
महिला लाइटवेट (57kg-60kg): जैस्मीन- रात 8 बजे
पुरुष वर्ल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस- दोपहर 12:45 बजे
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 पूर्वाह्न