आम आदमी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

मंगलवार आज भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी के पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

आम आदमी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

मंगलवार आज भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी के पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान 75 कार्यकर्ताओं भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश प्रभारी दुष्‍यंत कुमार गौतम ने पार्टी में उनका स्‍वागत किया।  अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनावों के नजदीक आते ही पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहले जहां एक निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, अब आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्त्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा में शामिल हुए इन सभी कार्यकर्त्ताओं को पार्टी की सदस्याता दिलाई और उनका स्वागत किया।